फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ हुआ अलगनाथ धार्मिक मेले का समापन

वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ हुआ अलगनाथ धार्मिक मेले का समापन

Fri, 22 Dec 2017 10:13 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ हुआ अलगनाथ धार्मिक मेले का समापन

विज्ञापन

देवाल। ब्लॉक के ताजपुर में आयोजित तीन दिवसीय अलगनाथ धार्मिक मेले के समापन पर सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े और अलगनाथ देवता की पूजा की।
शुक्रवार को ब्रह्मबेला पर पंडितों और श्रद्धालुओं ने अलगनाथ देवता की वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पूजा कर वस्त्र और शृंगार सामग्री अर्पित की। दोपहर को देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर गांव के भ्रमण पर गए और पय्यां के पेड़ की टहनियों को एकत्रित कर मंदिर में लाए। यहां पर विधि-विधान से पय्यां के पत्तों को अलगनाथ देवता को अर्पित किया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख उर्मिला बिष्ट, ग्राम प्रधान गंगी देवी, डीसीबी के निदेशक महावीर बिष्ट, कलम सिंह, खड़क राम, रघुवीर राम, लक्ष्मी दत्त, पुष्कर राम और मेहरबान सिंह सहित कई गांवों के ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed