{"_id":"5a3d36304f1c1ba7668bba2e","slug":"15139611614-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिबदरी में खुली महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून की डिस्पेशंरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिबदरी में खुली महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून की डिस्पेशंरी
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिबदरी। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून की ओर से आदिबदरी बाजार में क्षेत्रीय ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए डिस्पेंसरी (दवाई-खाना) खोली गई है। डिस्पेंसरी का शुभारंभ करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह चाकर ने कहा कि श्री गुरु रामराय मिशन के महंत देवेंद्र दास जी की ओर से खोली गई इस डिस्पेंसरी से निर्धन और असहाय लोगों को किफायती दरों पर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
एसजीआरआर आदिबदरी के पीटीए अध्यक्ष बलवीर सिंह कुंवर ने कहा कि श्री गुरु रामराय मिशन की ओर से यह पहल सराहनीय है। डिस्पेंसरी के प्रभारी मुकेश कुंवर ने बताया कि एक डिस्पेंसरी आदिबदरी तहसील के दूरस्थ क्षेत्र देवलकोट में भी खोली जाएगी। जल्द ही देहरादून की तर्ज पर आदिबदरी में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल बनाया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी पुष्कर सिंह भंडारी, विनोद नेगी, नवीन बहुगुणा, मुकेश खंडूड़ी और बलवंत सिंह रावत आदि ने विचार व्यक्त किए।