फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रानीपोखरी खनन लाट पर औचक छापामारी से हडकंप

रानीपोखरी खनन लाट पर औचक छापामारी से हडकंप

Fri, 22 Dec 2017 01:37 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
रानीपोखरी खनन लाट पर औचक छापामारी से हडकंप
रानीपोखरी खनन लाट पर डीएलएम का छापा
विज्ञापन

-- तौल कांटा ओर अन्य व्यवस्था का आकलन किया

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। वन विकास निगम के जाखन दो रानीपोखरी खनन लाट पर बृहस्पतिवार को वन निगम के प्रभागीय प्रबंधक खनन इंद्र सिंह नेगी ने औचक छापामार कार्रवाई की। व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण करने के बाद संतोष जताया। वन विकास निगम के जाखन संख्या-दो के स्वीकृत खनन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को डीएलएम इंद्र सिंह नेगी की औचक कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बन गई। सुबह करीब छह बजे डीएलएम गोपनीय रूप से लाट में पहुंचे और व्यवस्थाओं का अवलोकन करने लगे।

निर्धारित सात बजे के बाद से वाहनों को कूपन देकर खनन सामग्री के लिए अंदर भेजा जाने लगा तो डीएलएम संतुष्ट हुए। तौल कांटे पर पहुंचकर उन्होंने कर्मचारियों की स्थिति तौल कांटा और अन्य व्यवस्थाओं को आकलन किया। करीब डेढ़ घंटा खनन लाट पर रहने के बाद डीएलएम वापस लौटे। डीएलएम इंद्र सिंह नेगी ने बताया कि निगम को कुछ शिकायतें मिल रही थी जिसकी छानबीन के लिए औचक छापामारी की गई। बताया कि छापामार कार्रवाई के दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक चौंबद पाई गई है। बताया कि निगम के अन्य खनन लाट पर भी ऐसे ही औचक छापामार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed