{"_id":"5a3c13914f1c1bce408be7ce","slug":"15138867619-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम सेवा को पीएमओ से गुहार के बाद कारवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम सेवा को पीएमओ से गुहार के बाद कारवाई
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायवाला एसबीआई में एटीएम सेवा जल्द
--पूर्व सैनिक की शिकायत पर पीएमओ से हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रायवाला। रायवाला स्थित एसबीआई में एटीएम सेवा नहीं होने की पूर्व सैनिक की शिकायत का पीएमओ कार्यालय ने संज्ञान लिया है। बैंक की ओर से उन्हें अवगत कराया गया कि एटीएम मशीन बैंक में उपलब्ध हो चुकी है, जिसे जल्द जनसुविधा के लिए एसबीआई परिसर में स्थापित किया जाएगा। प्रतीतनगर निवासी राजेश जुगलाण ने प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया गया कि रायवाला स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में हजारों बैंक खाते हैं। बावजूद इसके बैंक में एटीएम सेवा का लाभ ग्राहकों को नहीं दिया जा रहा है। जबकि बैंक ग्राहकों से लगातार सालाना एटीएम शुल्क वसूल रहा है। उन्होंने बैंक परिसर में एटीएम सेवा उपलब्ध कराने की मांग की थी। शिकायतकर्ता जुगलाण को बैंक शाखा प्रबंधक की ओर से पत्र भेजकर अवगत कराया गया है कि बैंक में एटीएम मशीन उपलब्ध कराई गई है। जिसे सप्ताह भर में स्थापित कर ग्राहकों को सेवा का लाभ मिलने लगेगा।