फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देश में लहराया स्वदेशी ब्रांड का परचम

देश में लहराया स्वदेशी ब्रांड का परचम

Fri, 22 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
देश में लहराया स्वदेशी ब्रांड का परचम
हरिद्वार। देश में ब्रांड का मूल्यांकन करने वाली एजेंसी ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी ने ‘द ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट इंडिया स्टडी 2017’ में 11 हजार कंपनियों में से पतंजलि को एफएमसीजी वर्ग में ‘इंडियाज मोस्ट ट्रस्टेड एफएमसीजी ब्रांड घोषित किया है और ‘इंडियाज मोस्ट एट्रैक्टिव ब्रांड 2017 एफएमसीजी वर्ग में देश की 10 हजार कंपनियों में से पतंजलि को चुना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि लोगों का विश्वास हमारी पुरुषार्थ शक्ति को बनाए रखता है। उन्होेंने कहा कि पतंजलि निरंतर अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देश में विदेशी कंपनियों की भरमार है। भ्रामक विज्ञापनों और झूठे प्रचार के दम पर इन कंपनियों ने वर्षों देश को लूटा। स्वामी रामदेव के नेतृत्व में पतंजलि योगपीठ की ओर से वृहद् स्तर पर स्वदेशी आंदोलन चलाया गया जिसका परिणाम है कि देश में इन विदेशी कंपनियों की नींव पूरी तरह हिल चुकी है।
विज्ञापन

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि सौ प्रतिशत स्वदेशी है। हमारी सफलता का राज है उत्पादों में 100 प्रतिशत शुद्घता, उपभोक्ताओं का पतंजलि पर पूर्ण विश्वास और राष्ट्र सेवा के प्रति पतंजलि का पूर्ण समर्पण भाव। देश के हर घर की रसोई में पतंजलि की पहुंच बन चुकी है। वह दिन दूर नहीं जब विदेशी कंपनियों को देश से भागना होगा। उन्होंने कहा कि पतंजलि का ‘इंडियाज मोस्ट ट्रस्टेड एफएमसीजी ब्रांड’ और ‘इंडियाज मोस्ट एट्रैक्टिव ब्रांड’ के रूप में चुना जाना हमारा ही नहीं बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का सम्मान है, जिन्होंने पतंजलि के स्वदेशी आंदोलन को सफल बनाने में हमारा सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed