फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गढ़वाल विवि में कुलपति पद के लिए संघर्ष हुआ शुरू

गढ़वाल विवि में कुलपति पद के लिए संघर्ष हुआ शुरू

Thu, 21 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि में कुलपति पद के लिए संघर्ष हुआ शुरू

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति पद के लिए संघर्ष शुरू हो गया है। हालांकि अब तक न तो गढ़वाल विवि के कुलपति की बर्खास्तगी हुई है और न तो उनका इस्तीफा ही स्वीकार हुआ है।
गढ़वाल विवि में इन दिनों अनिश्चितता का माहौल है। हालांकि राष्ट्रपति ने गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल को पद से हटाने की मंजूरी दे दी है और कुलपति भी स्वयं दिल्ली जाकर एमएचआरडी को इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन अब तक न तो उनके इस्तीफे पर ही कोई कार्रवाई हुई है और ना ही हटाए जाने के बाबत।
विज्ञापन

इस बीच, विवि में वरिष्ठतम प्रोफेसर को कुलपति का कार्यभार दिए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि विवि के एक शिक्षक ने न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया है। शिक्षक का आरोप है कि विवि में शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारित किए जाने में पारदर्शिता नहीं बरती गई है, जिससे उनकी वरिष्ठता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक वरिष्ठ शिक्षक के पुराने मामले को उछाला जा रहा है। उक्त शिक्षक पर विवि की ओर से गठित जांच समिति में पारदर्शिता न बरते जाने पर कोर्ट ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उक्त शिक्षक भी वरिष्ठता के आधार पर कुलपति पद के लिए चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed