{"_id":"5a3ab3204f1c1b8b688b9c24","slug":"15137965351-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो राज्यों में जीत पीएम के विकास कार्यों, कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम : मदन कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो राज्यों में जीत पीएम के विकास कार्यों, कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम : मदन कौशिक
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि गुजरात और हिमाचल की जीत पीएम नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और कार्यकर्ताओं के दृढ़ परिश्रम से संभव हुई है। गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऋषिकुल तिराहे पर जनसभा कर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का अभिनंदन किया।
शहरी विकास मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासन में उत्तराखंड में विकास कार्य ठप पड़ गए थे। अब भाजपा सरकार ने अपने आठ माह के कार्यकाल में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को ऑलवेदर रोड, गैस पाइप लाइन , अंडर ग्राउंड बिजली लाइन और रिंग रोड की सौगात देकर प्रदेश को विकास के मार्ग पर प्रशस्त किया है।
मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने गुजरात में मिली जिम्मेदारी को विजय में परिवर्तित कर उत्तराखंड के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ाया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि गुजरात में भी नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने अपनी संगठन क्षमता का परिचय दिया है। कार्यक्रम को मुकेश कौशिक, नरेश शर्मा, संजय चोपड़ा, सुरेश गुलाटी, कामिनी सडाना, देवेंद्र मनवाल समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर विकास मंत्री मदन कौशिक को त्रिशूल, गदा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नरेश शर्मा, विनीत जौली, राजेश शर्मा, वंदना गुप्ता, रामेश्वर बड़ौदिया, श्यामल दबोड़िया, रवि धीगड़ा, मदन गोपाल सिराज, निशा पुंडीर, सपना शर्मा, कन्हैया खेबडिय़ा, अनिल मिश्रा, विजय शर्मा, लखन लाल चौहान समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।