{"_id":"5a3a9dbb4f1c1b3c3d8bef63","slug":"151379105717-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल में पसरी गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल में पसरी गंदगी
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज परिसर में एक हफ्ते से मरी गाय सड़ रही है। कुत्ते उसको नोचकर खा रहे हैं। जहां- तहां पॉलिथीन और नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैला हुआ है। बावजूद इसके बेस अस्पताल प्रबंधन उदासीनता अपनाए हुए हैं।
बेस अस्पताल की सफाई व्यवस्था ढर्रे पर नहीं आ रही है। अस्पताल के आवासीय और अनावासीय परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। अस्पताल के दूसरे प्रवेश द्वार की बात करें, तो इसके बाईं ओर पॉलिथीन कचरे का ढेर लगा है। इससे महज 50 कदम आगे मेडिकल एप्रोच रोड की ओर भी पॉलिथीन कचारा फैला है। इसी ढेर में गाय का शव एक हफ्ते से पड़ा हुआ है। हैरानी की बात है कि यहां से गुजरने वालों ने गाय के ऊपर कूड़ा फेंका। लेकिन किसी ने इसके निस्तारण या बेस अस्पताल प्रबंधन को सूचना देने की जरूरत नहीं समझी।
इसके ठीक सामने इंटर्न हॉस्टल है। जहां गार्ड तैनात रहते हैं। सफाई कर्मी हॉस्टल की सफाई करने आते हैं। किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। लंबे समय से शव पड़े होने की वजह से अब इससे बदबू भी आने लगी है। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सुरेश जैन का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। ऐसा होने पर वह सफाई करने की बात कहते हैं।