{"_id":"5a3a9ac44f1c1b4c528bab31","slug":"151379029914-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में टिकट के दावेदारों की लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में टिकट के दावेदारों की लंबी लाइन
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। निकाय चुनावों के लिए अभी भले ही करीब चार माह का समय हो लेकिन दावेदारों ने दावेदारी जतानी शुरू कर दी है। यही नहीं पालिका के पुराने क्षेत्र और परिसीमन के बाद शामिल हुए नए क्षेत्र में संपर्क भी शुरू कर दिया गया है। सबसे अधिक दावेदारी टिकट को लेकर है। सोशल मीडिया में टिकट के दावेदार दावेदारी जता रहे हैं, जिसमें सबसे अधिक चुनौती भाजपा में दिख रही है। हालांकि कांग्रेस ने भी पैनल तैयार किया है।
सत्ता में होने के चलते सोशल मीडिया में भाजपा से टिकट के दावेदारों की लंबी फौज है। यहां नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी, जिला महामंत्री पंकज डिमरी, जिला कोषाध्यक्ष समीर मिश्रा, महिला मोर्चा की दमयंती रतूड़ी, मनोरमा नैनवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, सभासद चेतन मनोड़ी, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष थपलियाल सहित कई नाम टिकट की दौड़ में हैं। वहीं कांग्रेस में महेश खंडूड़ी, ईश्वरी मैखुरी, राजेंद्र सिंह सगोई, पुष्कर रावत, वीरेंद्र मिंगवाल, मनोरमा देवली, रामकृष्ण भट्ट आदि के नाम शामिल हैं। जबकि निर्दलीय तौर पर अरविंद चौहान, वर्तमान पालिकाध्यक्ष सुभाष गैरोला आदि के नाम सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आ रहे हैं। वहीं निकाय चुनावों में यूकेडी, सपा, बसपा सहित अन्य दलों की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन