{"_id":"5a380e484f1c1b3c3d8be955","slug":"15136232608-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी किसानों का गन्ना खरीदे जाने को लेकर तौल केंद्र पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी किसानों का गन्ना खरीदे जाने को लेकर तौल केंद्र पर हंगामा
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरी। बाहरी गन्ना खरीदने पर स्थानीय किसानों ने खादर क्षेत्र के फेरूपुर गांव स्थित गन्ना तौल केंद्र पर जमकर हंगामा किया। किसानों ने आरोप लगाया कि तौल केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते स्थानीय किसानों का गन्ना नहीं खरीदा जा रहा है। किसानों का हंगामा देखते हुए तौल केंद्र पर तैनात लिपिक मौके से भाग गया।
सोमवार को धर्म सिंह, महिपाल, सुरेश, राजसिंह की अगुवाई में किसानों ने फेरूपुर गांव स्थित गन्ना तौल केंद्र में जमकर हंगामा किया। किसानों का कहना था कि शुगरमिल के अधिकारी स्थानीय गन्ना न खरीद कर बाहरी गन्ना खरीद रहे हैं। शुगर मिल के अधिकारी लगातार स्थानीय किसानों की अनदेखी कर रहे हैं। किसानों दुष्यंत, मदन सिंह, अमित, विनोद, सुभाष, भोपाल, सुरेश, ओमपाल, मांगेराम आदि का कहना है जिले में विभिन्न शुगर मिलों में दूसरे जिलों के किसानों का गन्ना खरीदा जा रहा है। स्थानीय किसानों की लगातार उपेक्षा की जा रही है, लेकिन अब इस तौल केंद्र पर बाहरी किसानों का गन्ना किसी भी सूरत में नहीं खरीदने दिया जाएगा। किसानाें का कहना है कि इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर बाहरी गन्ना खरीद की शिकायत कर मामले की जांच में मांग करेंगे। सोमवार सुबह किसानों का हंगामा देखते ही फेरूपुर के लक्सर शुगर मिल में तैनात लिपिक मौके से भाग गया।