{"_id":"5a32ae074f1c1b97678c1a7e","slug":"15132709334-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने सुरक्षित यातायात के लिए सड़कों के डेंजर जोन पर क्रैश बैरियर और पैराफिट लगाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने सुरक्षित यातायात के लिए सड़कों के डेंजर जोन पर क्रैश बैरियर और पैराफिट लगाने के दिए निर्देश
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीएम ने सुरक्षित यातायात के लिए लोनिवि, पीएमजीएसवाई, बीआरओ और एडीबी के अधिकारियों को सड़कों के डेंजर जोन ब्लैक स्पॉट पर क्रैश बैरियर और पैराफिट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों के मलबे का उचित तरीके से निस्तारण करने को कहा।
डीएम ने सिमली-ग्वालदम मोटर मार्ग की दुर्दशा पर नाराजगी जताते हुए बीआरओ के अधिकारियों को पंद्रह दिनों में सड़क को गड्डामुक्त करने और सड़क किनारे साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। एनएच के अधिकारियों को बाजपुर से मैठाणा तक हाईवे को दुरुस्त करने को कहा। साथ ही सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पंकज श्रीवास्तव को एक सप्ताह में देवाल-सवाड़ तथा गौचर-सिरोली मोटर मार्ग का निर्माण एजेंसी के साथ संयुक्त निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसडीएम योगेंद्र सिंह, सीएस डोभाल, केएन गोस्वामी, पुलिस उपाधीक्षक मिथलेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) आशुतोष भंडारी और तहसीलदार सुरेंद्र सिंह रांगड़ आदि मौजूद थे।