फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   माकपा अल्मोड़ा सम्मेलन से भरेगी आंदोलन की हुंकार

माकपा अल्मोड़ा सम्मेलन से भरेगी आंदोलन की हुंकार

Thu, 14 Dec 2017 10:25 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
माकपा अल्मोड़ा सम्मेलन से भरेगी आंदोलन की हुंकार

विज्ञापन
देवाल। माकपा के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि 16 दिसंबर से अल्मोड़ा में आयोजित पार्टी के राज्य सम्मेलन में राजनैतिक सांगठनिक कार्ययोजना पर रणनीति बनाई जाएगी। सम्मेलन में सांप्रदायिकता, बिगड़ती कानून व्यवस्था, कृषि संकट आदि प्रमुख विषयों पर प्रस्ताव लाकर संघर्ष का एलान किया जाएगा।

अमर उजाला से बातचीत में माकपा के राज्य सचिव राजेंद्र नेगी ने कहा कि अल्मोड़ा में 16 दिसंबर से तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन होना है। सम्मेलन में मुख्य वक्ता पूर्व सांसद व पोलित ब्यूरो के हन्नान मौल्ला और सांसद तपन सेन होंगे। नागेंद्र सकलानी तथा भोलू भरदारी के नाम से आयोजित छठवें राज्य सम्मेलन में 200 से अधिक प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। राजेंद्र नेेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार के गठन के बाद बिजली, पानी, रसोई गैस, दाल, सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकारी चीनी बंद कर राशन में कटौती कर दी गई है। जीएसटी लागू कर आम जनता के ऊपर महंगाई का बोझ डाल दिया है। इस मौके पर माकपा के जिला मंत्री भूपाल सिंह रावत, जिला सचिव मंडल के मदन मिश्रा और ललित मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed