{"_id":"5a32ac254f1c1b3c3d8bd959","slug":"1513270452142-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 हजार से अधिक की आबादी को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 हजार से अधिक की आबादी को मिलेगा लाभ
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिबदरी। तहसील मुख्यालय से कवांसेरा-थापली मोटर मार्ग के निर्माण और पुल बनने से गांवों के विकास की उम्मीद जगी है। वहीं आसपास के दो हजार से अधिक आबादी को भी सड़क और पुल का लाभ भी मिलेगा। कार्यदाई विभाग लोक निर्माण विभाग ने यहां पुल का निर्माण पूरा कर लिया है और सड़क का निर्माण अंतिम चरणों में है।
आदिबदरी मंदिर समूह के चलते आदिबदरी कस्बे में 100 मीटर की परिधि तक नया निर्माण नहीं किया जा सकता। ऐसे में ग्रामीण लंबे समय से नए निर्माण नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में आदिबदरी के पास से आटागाड़ नदी के पार बसे रीठा मंगरी, जैम, थापली, तलसारी सहित आसपास के गांवों के लिए सड़क का निर्माण शुरू हुुआ। साथ ही गांवों को आदिबदरी से जोड़ने के लिए पुल का निर्माण पूरा किया जा चुका है। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन बहुगुणा और भूपाल सिंह बिष्ट का कहना है कि पुरातत्व विभाग की जद और भूमि नहीं होने से आदिबदरी कस्बे का अपेक्षित विकास नहीं हो पा रहा था। ऐसे में अब नदी के पार के गांवों के लिए बनी सड़क पर पुल बनने से कस्बे के विकास के साथ ही अन्य गांवों के विकास की संभावनाएं भी बन गई हैं। लोनिवि के अवर अभियंता अरुण थपलियाल ने बताया कि सड़क पर पुल निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि सड़क निर्माण कार्य इस माह तक पूरा कर लिया जाएगा।