{"_id":"5a32ac244f1c1bd0408bcb8b","slug":"151327045012-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौचर में गढ़वाल प्रीमियर लीग का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौचर में गढ़वाल प्रीमियर लीग का आगाज
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित गढ़वाल प्रीमियर लीग (जीपीएल) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का बृहस्पतिवार को खेल मैदान में शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट के शुभारंभ पर द ब्रिटिश पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रुद्रप्रयाग ब्लास्टर ने चमोली रायर्स को हराकर अपने नाम किया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीआरओ 66 आरसीसी के कमान अधिकारी गौरव कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट से पहाड़ के युवाओं को खेल में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चमोली रायर्स और रुद्रप्रयाग ब्लास्टर के बीच खेला गया। रुद्रप्रयाग ब्लास्टर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी चमोली रायर्स की टीम रुद्रप्रयाग ब्लास्टर के गेंदबाजों के आगे ज्यादा देर टिक नहीं पाई और 15 ओवरों मेें मात्र 69 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रुद्रप्रयाग की ओर से विकास रावत, रोहित डंगवाल और वैभव पंवार ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्रप्रयाग ब्लास्टर की टीम ने 13.4 ओवरों में चार विकेट खोकर आसानी से जीत दर्ज कर ली। तीन विकेट लेने वाले रुद्रप्रयाग की टीम के विकास रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजकों ने बताया कि 20 दिसंबर तक चलने वाले टूर्नामेंट में कुल बारह मैच खेले जाएंगे। हिमालयन ईगल क्रिकेट एसोसिएशन गौचर की ओर से आयोजित टूर्नामेंट के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप नेगी, सचिव अभिषेक टम्टा, पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष ताजबर भंडारी, आईटीबीपी के एसीटेंट कमांडेंट अजय प्रकाश पैंथोला, विजय प्रसाद डिमरी, कमल कांत कांडपाल, सभासद इंदु पंवार, अनिल नेगी, विपुल रावत, राजेश्वरी देवी, सुनील पंवार, राहुल बिष्ट और हरीश मिश्रा आदि मौजूद थे।