{"_id":"5a32ac1c4f1c1b68678c1d97","slug":"151327044213-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर नहीं दी रिपोर्ट, वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर नहीं दी रिपोर्ट, वेतन रोकने के निर्देश
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। दैवी आपदा के मामलों की अधूरी जांच रिपोर्ट जमा करने पर कुनीगाड़ पटवारी पर गाज गिरी। मामले में एसडीएम ने अग्रिम आदेशों तक पटवारी का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं।
एसडीएम स्मृता परमार ने बताया कि अगस्त सितंबर माह में कुनीगाड़ पटवारी क्षेत्र में दैवी आपदा के दौरान नुकसान सहित अन्य की जानकारी के लिए पटवारी अमीर बख्श को जांच करने के लिए कहा गया था। पटवारी ने अगस्त-सितंबर की जांच रिपोर्ट चार माह बाद दिसंबर माह में तहसील में जमा कराई जो आधी-अधूरी थी। ऐसे में सरकारी काम में लापरवाही बरतने के मामले में संबंधित पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यही नहीं जांच रिपोर्ट पूरी नहीं करने के साथ ही अग्रिम आदेशों तक पटवारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम परमार ने बताया कि सरकारी काम में लापरवाही पर यह कार्रवाई की गई है। इधर पटवारी अमीर बख्श ने कहा कि उसके खिलाफ उत्पीड़न की कार्रवाई हो रही है। जिसे वो राजस्व पुलिए संवर्ग शाखा में खेंगे।