{"_id":"5a300cf74f1c1b6a118b75f4","slug":"151309862710-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएल के रोमांच में बारिश का खलल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएल के रोमांच में बारिश का खलल
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। सोमवार रात से हो रही बारिश से मंगलवार को जीपीएल के मैच नहीं हो पाए। बारिश के लगातार जारी रहने पर बुधवार के मैच भी प्रभावित हो सकते हैं।
मंगलवार को गढ़वाल प्रीमियर लीग के एक भी मुकाबले नहीं खेले जा सके। बारिश से जीआईएंडटीआई के मैदान में पानी भर गया था। बुधवार को चमोली रायल्स व केदार घाटी तथा नयार पैंथर व पौड़ी हेरिकेंस के बीच मैच खेला जाना था। जीपीएल कमेटी के सचिव कुलवीर उनियाल ने बताया कि चारों टीमों को एक-एक अंक दिए गए हैं। बुधवार को होने वाले मुकाबलों को लेकर पूरी तैयारियां की जा रही है। निश्चित समय पर मैच शुरू करने के लिए जीपीएल कमेटी प्रयासरत है। उनियाल ने बताया कि 13 दिसंबर से गौचर मैदान में होने वाले लीग मैचों को भी एक दिन पीछे कर दिया गया है। ब्यूरो