{"_id":"5a300bfd4f1c1baf678c1270","slug":"151309837716-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क और पैदल मार्ग के निर्माण को कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क और पैदल मार्ग के निर्माण को कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे ग्रामीण
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। ग्राम पंचायत देवलधार के सिरोखोमा गांव के भोटिया जनजाति के ग्रामीणों ने सड़क, पैदल मार्ग के निर्माण और सुधारीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। ग्रामीणों ने लोनिवि पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए डीएम आशीष जोशी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग पर जल्द कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को सुबह ग्यारह बजे कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पुष्पा नेगी के नेतृत्व में ग्रामीण जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां आयोजित सभा में महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता देवी, होशियार सिंह, प्रशांत डिमरी, सुरेंद्र घरिया, जितेंद्र परमार और दौलत सिंह ने कहा कि छह किमी गोपेश्वर-बैतरणी-सिरोखोमा-सैंटुणा-बैरांगना सड़क के निर्माण को वर्ष 2013 में सैद्धांतिक स्वीकृति मिली थी। साथ ही गोपेश्वर-सिरोखोमा हल्का मोटर मार्ग को वर्ष 1999 में स्वीकृति मिली थी, लेकिन आज तक दोनों मार्गों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। आपदा से वर्ष 2014 में गोपेश्वर-बैरांगना पैदल मार्ग भी बैतरणी के समीप करीब 25 मीटर क्षतिग्रस्त पड़ा है। कहा कि कई बार लोनिवि औन जिला प्रशासन को समस्या बताने के बाद भी मांग पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इस मौके पर महिपाल सिंह, नीमा देवी, अनीता झिंक्वाण, सुनीता, बचुली देवी, कमला, इंदु और चंद्र सिंह आदि मौजूद थे।