{"_id":"5a300b0d4f1c1b60678c0ccd","slug":"15130981376-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण शिविर संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण शिविर संपन्न
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 21 दिनों से संचालित प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को स्वरोजगार, प्रबंधन, विपणन सहित आय अर्जन के टिप्स दिए गए।
कार्यक्रम के अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार ने कहा कि युवाओं के लिए ऐसे प्रशिक्षण लाभकारी होते हैं। उन्होंने युवाओं से प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार शुरू करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। जिला उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक बीपी सती ने उद्योग विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही स्वरोजगार के तहत दिए जाने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के उपप्रबंधक महेश चौरसिया, संस्थान के प्रधानाचार्य देवेंद्र नेगी, कार्यक्रम समन्वयक अनिल आदि मौजूद थे। समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किए गए।