{"_id":"5a300b074f1c1baf678c1264","slug":"15130981319-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैनखंडा की बेटी को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे जोशीमठ के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैनखंडा की बेटी को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे जोशीमठ के लोग
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। पैनखंडा की बेटी को न्याय दिलाने की मांग और हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग के विरोध में जोशीमठ के व्यापारियों ने प्रतिष्ठान मंगलवार दोपहर तक बाजार बंद रखा। पैनखंडा संघर्ष समिति से जुड़े लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन भी किया। उन्होंने सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं, सोमवार देर शाम जोशीमठवासियों ने नगर में मशाल जुलूस निकालकर शीघ्र नगर के एक विद्यालय के प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी की मांग भी की।
बीते माह एक विद्यालय की छात्रा से प्रधानाचार्य की ओर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। मामले में अब तक प्रधानाचार्य के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इससे गुस्साए पैनखंडा संघर्ष समिति से जुड़े लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलनरत हैं। मंगलवार को जोशीमठ के व्यवसायियों ने भी पैनखंडा क्षेत्र की बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दोपहर तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
पैनखंडा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने एसडीएम योगेंद्र सिंह के माध्यम से दो सूत्री ज्ञापन केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी और डीएम को भेजा। इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी, शैलेंद्र पंवार, ठाकुर सिंह राणा, बलवीर रावत, अजीतपाल, ओमप्रकाश डोभाल और मीना डिमरी आदि मौजूद थे।