फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मन बसिया ओ साहिबा...गाने पर थिरके दर्शक

मन बसिया ओ साहिबा...गाने पर थिरके दर्शक

Tue, 12 Dec 2017 10:29 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
मन बसिया ओ साहिबा...गाने पर थिरके दर्शक

विज्ञापन
जोशीमठ। शरदोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक दरवान नैथवाल और गायिका मीना राणा ने एक के बाद एक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कड़ाके की ठंड के बावजूद सांस्कृतिक संध्या देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ नगर पालिका गोपेश्वर के अध्यक्ष संदीप रावत ने किया। इसके बादा गायक दरवान नैथवाल ने संध्या की शुरुआत गढ़वाली भजन भोजपत्री पात चौतरफी हिमालय बीच बदरीनाथ धाम... से की। इसके बाद उन्होंने मस्त पहाड़ी, श्याम सिंह पटवारी, डोलमा श्याली, लाली लक्षीमा... जैसे मनमोहक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं, लोक गायिका मीना राणा के मन बसिया ओ साहिबा... के गीत पर दर्शक भाव विभोर हो उठे। उन्होंने होंसी उलार मां, ज्वनी का उमाल मां..., चंद्रा हे चंद्रा, जख द्यबतों का ठों छन, हम उत्तराखंडी छां... जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहणी रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत आदि मौजूद थे। मंगलवार को बेबी शो का आयोजन हुआ, जिसमें नमश्वी ने प्रथम, अभिजीत व आद्य ने संयुक्त रूप से द्वितीय और देवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्सीकूद प्रतियोगिता में किरन पंवार प्रथम, लक्ष्मी कुंवर द्वितीय व ललिता देवी तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में रागिनी व कांति देवी संयुक्त रूप से प्रथम, बसंती व अंजली द्वितीय व रजनी, प्रवीन, साक्षी और पूजा संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। दोपहर बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला मंगल दल सुनील वार्ड, रविग्राम, परसारी और मारवाड़ी की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed