{"_id":"5a2eba854f1c1b0d698c155c","slug":"151301198419753-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार मेमोरियल इंटर कालेज के कायाकल्प के लिए मांगे 753 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार मेमोरियल इंटर कालेज के कायाकल्प के लिए मांगे 753 लाख
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर मुख्यालय पर संचालित वार मेमोरियल राजकीय इंटर कालेज के कायाकल्प के लिए वार मेमोरियल इंटर कालेज शताब्दी समारोह समिति ने सात करोड़ 53 लाख की मांग की है। समिति ने सभी योजनाओं का आगणन तैयार कर विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी के माध्यम से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को भेजा है।
शताब्दी समारोह समिति के महासचिव भुवन नौटियाल ने बताया कि वार मेमोरियल इंटर कालेज आज जर्जर हाल में है। यहां आधुनिक, व्यवसायिक और शोधपरक शिक्षा की जरूरत है, जिससे इस 100 साल के स्कूल का अस्तित्व बचाया जा सके। उन्होंने स्कूल में ऑडिटोरियम, प्रयोगशाला भवन, पुस्तकालय और वाचनालय, पुस्तकों की व्यवस्था, युद्ध संबंधी संग्राहलय, प्रथम विक्टोरिया क्रास विजेता की आदमकद कांस्य मूर्ति, खेल मैदान के साथ ही विद्यालय का संचालन सेना के हाथों में देने की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला ने कहा कि सभी योजनाओं के आगणन और प्रस्ताव सीएम और शासन को भेज दिए गए हैं।