{"_id":"5a2eba804f1c1b68678c1479","slug":"15130119798-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ ने लापरवाह शिक्षकों को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ ने लापरवाह शिक्षकों को भेजा नोटिस
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। खेल महाकुुंभ में प्रतिभाग करने गए छात्रों को घर पहुंचाने के दौरान बीच रास्ते में छोड़ने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने संबंधित चारों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
3 से 8 दिसंबर तक पीपलकोटी में आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में ब्लाक से 48 छात्रों ने भाग लिया था। खेल में प्रतिभाग कराने के लिए बच्चों को लेकर गए शिक्षकों ने वापसी के दौरान बच्चों को देवाल ब्लाक मुख्यालय पर छोड़ दिया था। ऐसे में छात्र-छात्राएं पांच से 12 किमी तक पैदल दूरी तय कर रात नौ बजे घरों को पहुंचे थे। नाराज अभिभावकों ने जीआईसी की पीटीए की बैठक में मामले को प्रमुखता से उठाया था। इस संबंध में अमर उजाला ने 10 दिसंबर के अंक में ‘शिक्षकों ने रास्ते में ही छोड़े विद्यार्थी’ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए विभाग ने संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। खंड शिक्षा अधिकारी बीसी मिश्रा ने बताया कि जीआईसी देवाल, जीआईसी सवाड़, जीआईसी बोरागाड़ के व्यायाम शिक्षक और राजकीय प्राथमिक विद्यालय पलबरा के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। शिक्षकों को 13 दिसंबर तक जवाब देने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।