फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऑलवेदर रोड परियोजना के लिए करोड़ों किए जा रहे खर्च, ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें पड़ी खस्ता हाल

ऑलवेदर रोड परियोजना के लिए करोड़ों किए जा रहे खर्च, ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें पड़ी खस्ता हाल

Mon, 11 Dec 2017 10:33 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
ऑलवेदर रोड परियोजना के लिए करोड़ों किए जा रहे खर्च, ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें पड़ी खस्ता हाल

विज्ञापन
जोशीमठ। ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत वन अध्ययन अभियान दल सोमवार को उर्गम घाटी पहुंचा। यहां दल से जुड़े लोगों ने ग्रामीणों को ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत चल रहे कार्यों के बारे में पूछा। अभियान के संयोजक सुरेश भाई ने कहा कि एक ओर ऑलवेदर रोड परियोजना पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कें खस्ताहाल हैं।

इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित राधा बहन ने कहा कि हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए सबको आगे आने की आवश्यकता है। ऑलवेदर रोड परियोजना में अत्यधिक पेड़ों कटान किया जा रहा है, जो कि पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने उर्गम घाटी में ग्राम पंचायत भेंटा और जनदेश स्वयं सेवी संस्था की ओर से तैयार किए मिश्रित वन का निरीक्षण भी किया। राधा बहन और सुरेश भाई ने पिलखी गांव में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर जनदेश संस्था के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी, हेेमा पंवार, राजेश्वरी नेगी, बलवीर सिंह, भोला सिंह और आशा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed