फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आयुष के डाक्टरों को एलोपैथी की दवा लिखने के साथ नॉन प्रैक्ट्रिस एलाउंस शीघ्र: हरक सिंह

आयुष के डाक्टरों को एलोपैथी की दवा लिखने के साथ नॉन प्रैक्ट्रिस एलाउंस शीघ्र: हरक सिंह

Sun, 10 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
आयुष के डाक्टरों को एलोपैथी की दवा लिखने के साथ नॉन प्रैक्ट्रिस एलाउंस शीघ्र: हरक सिंह
हरिद्वार। ऋषिकुल आयुर्वेद परिसर में आयोजित त्रयोविंशति वार्षिक सम्मेलन में आयुष मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि आयुष के डाक्टरों को नॉन प्रैक्टिस अलाउंस शीघ्र मिलेगा। उन्होंने कहा कि एलोपैथी की दवा लिखने की अनुमति की प्रक्रिया चल रही है और शीघ्र ही इस पर कोई निर्णय हो जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेद परिसर में ऋषिकुल स्नाकोत्तर परिषद के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए आयुष मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में बीएएमएस की 850 सीटें थी, जिन्हें बढ़ाकर अब 1020 तक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बाजार, मांग, आपूर्ति में यदि गुणवत्ता है तो व्यापार बढ़ता है, इसी प्रकार देश में आज आयुष लोकप्रिय होती जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज के जिस प्रकार से शिक्षक का सम्मान है उसी प्रकार आयुर्वेद की रेखा इतनी बड़ी कर दो कि लोग एलोपैथ के इलाज को भूल जाएं और एमबीबीएस की रेखा इतनी छोटी पड़ जाए कि युवा बीएएमएस की ओर बढ़े। उन्होंने कहा कि आयुष के डाक्टरों को एलोपैथी की दवा लिखने की अनुमति के लिए शासन में प्रक्रिया शुरू करा दी गई है, शीघ्र ही इस पर निर्णय लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नॉन प्रैक्ट्रिस एलाउंस पर भी शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा और आयुष के डाक्टरों को अन्य भी सौगात मिलेगी। उन्होंने की प्रदेश की चिकित्सा का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में डाक्टरों के 2700 पद सृजित ंहै, लेकिन प्रदेश बनने के बाद से अब तक 1100 से अधिक डाक्टर नियुक्त नहीं हो सके। इससे डाक्टरों की कमी पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने आयुष के बढ़ावा के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान वक्ताओं ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के द्वारा 100 वर्ष पूर्व स्थापित ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज पर उनके योगदान को याद किया।
स्नातक परिषद के अध्यक्ष डा. रमाकांत शर्मा सचिव, डा. देवेंद्र चमोली, कोषाध्यक्ष डा आरसी गोयल, संरक्षक डा. वीके शर्मा, पूर्व सचिव डा. सीडी काला, आयुर्वेद विश्वविद्यालय के निदेशक व कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी, कुलसचिव अनूप कुमार, मंडी समिति के अध्यक्ष संजय चोपड़ा, उपकुलसचिव राजेश अधाना आदि ने विचार रखे। इस मौके पर सन 1961 के पूर्व स्नातक डा. सुखदेव चौधरी, 1960 के स्नातक डा. बलराम दत्त को सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन संस्था के सचिव डा. देवेंद्र चमोली ने किया। इस अवसर पर जय दीप सिंह बिष्ट, डा. जोगेश पाल, वीके अग्निहोत्री, डा. राजीव गर्ग, मधु शर्मा, कीर्ति वर्मा, आनंद कुमार, हरि मोहन, अरूण उपाध्याय सहित देश के विभिन्न राज्यों से चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया।

------------
विशिष्ट कार्यों पर ऋषिकुल गौरव से अलंकृत
स्नातक परिषद के वार्षिक मिलन समारोह में मर्म चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले परिसर निदेशक डा. सुनील जोशी, कुलपति डा. अरुण कुमार त्रिपाठी ने ऋषिकुल के छात्र रहे सहित विशिष्ट हस्तियों को ऋषिकुल गौरव सम्मान से सम्मानित किया। जिसमें डा. वीके अग्निहोत्री, डा. सुखदेव चौधरी, बलराम शर्मा, आरसी गोयल, विनोद कुमार शर्मा, अरुण उपाध्याय, मधु शर्मा, सहित पूर्व स्नातकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed