{"_id":"5a2d618b4f1c1ba12d8b7bfd","slug":"15129236682-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमालय क्षेत्र में विकास के साथ ही सुरक्षा भी जरुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमालय क्षेत्र में विकास के साथ ही सुरक्षा भी जरुरी
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत वन अध्ययन अभियान दल रविवार को गोपेश्वर पहुंचा। अभियान के संयोजक सुरेश भाई और राधा बहन ने कहा कि हिमालय क्षेत्र में विकास के साथ सुरक्षा भी बेहद जरूरी है। केंद्र के दबाव में राज्य सरकार आंख मूंदकर परियोजना का सर्वे और पेड़ों का कटान कर पहाड़ों को कमजोर कर रही है।
गोपेश्वर पहुंचे अभियान दल के सदस्यों ने स्थानीय लोगों से ऑलवेदर रोड परियोजना के फायदे और नुकसान के बारे में पूछा। सर्वोदयी नेता मुरारी लाल ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र में संतुलित निर्माण कार्य होने चाहिए। सुरेश भाई ने कहा कि राज्य के पास भवन निर्माण का अपना कोई नक्शा नहीं है, जिससे जगह-जगह अनियंत्रित निर्माण कार्य हो रहे हैं। हिमालय क्षेत्र में ऑलवेदर रोड जैसी परियोजना तभी धरातल पर उतरनी चाहिए, जब इसका पूरी तरह से अध्ययन हो। राधा बहन ने कहा कि परियोजना के मलबा निस्तारण के लिए पुख्ता डंपिंग जोन बनाए जाने चाहिए। राज्य सरकार के पास हिमालय संरक्षण की कोई योजना नहीं है। पर्यावरणविद और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों को इसके लिए आगे आने की जरूरत है। इस मौके पर डा. गीता शाह और मनोज तिवारी के साथ ही कई लोग मौजूद थे।