{"_id":"5a2d61894f1c1b76678c088e","slug":"151292366682017-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशीमठ में पौंणा नृत्य के साथ शरदोत्सव-2017 का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोशीमठ में पौंणा नृत्य के साथ शरदोत्सव-2017 का हुआ आगाज
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। गांधी मैदान में रविवार को चार दिवसीय शरदोत्सव-2017 का पौंणा नृत्य के साथ आगाज हुआ। सूबे के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शरदोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जोशीमठ क्षेत्र में औली और गौरसौं पर्यटन स्थल हैं। इनके संरक्षण के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। औली में विंटर गेम्स की तैयारियों के लिए सरकार ने 12 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट किया। पांच वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जोशीमठ में शरदोत्सव का आयोजन हो रहा है।
शरदोत्सव में विशिष्ट अतिथि बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि जोशीमठ क्षेत्र में लंबे समय से निर्माणाधीन व निर्माण कार्य के लिए बजट की प्रत्याशा में लंबित सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने शरदोत्सव के आयोजन के लिए विधायक निधि से चार लाख, जोशीमठ में व्यापार संघ के भवन निर्माण के लिए आठ लाख और अंबेडकर भवन के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। शरदोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ढोल वादकों ने विभिन्न तालों का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भोटिया जनजाति की महिलाओं ने शानदार पौंणा नृत्य की प्रस्तुति दी। ज्योति विद्यालय, बालिका इंटर कालेज जोशीमठ, सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श विद्या मंदिर, एमजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गढ़वाली, कुमाऊंनी और हिंदी गीतों की प्रस्तुति दी। शरदोत्सव अध्यक्ष/नगर पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत ने कहा कि शरदोत्सव को भव्य रूप दिया जाएगा। शरदोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृृष्ट कार्य करने पर भगवती प्रसाद कपरुवाण, दीप नारायण तोपाल, सावित्री फोनिया, दरवान नैथवाल और प्रेम हिंदवाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, रामकृष्ण रावत, मोहन प्रसाद थपलियाल, गुड्डू लाल, लक्ष्मण फरकिया, अमित सती, नैन सिंह भंडारी, विजया रावत, सुचिता चौहान, माधवी सती आदि मौजूद थे।
फोटो
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया शरदोत्सव का विरोध
विधायक का पुतला फूंका, पुलिस ने 29 को लिया हिरासत में
जोशीमठ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पैनखंडा संघर्ष समिति ने शरदोत्सव का विरोध कर नगर के मुख्य चौराहे पर मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक का पुतला फंका। प्रदर्शनकारी मेला स्थल की ओर आ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आधे रास्ते में ही रोक दिया और 29 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। वहीं, बदरीनाथ के पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि मौजूदा विधायक महेंद्र भट्ट के इशारे पर पुलिस ने कार्रवाई की है। यह लोकतंत्र की हत्या है।
विज्ञापन
रविवार सुबह ग्यारह बजे जैसे ही गांधी मैदान में शरदोत्सव का शुभारंभ हुआ, तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण में एक छात्रा से छेड़खानी के मामले में प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी शीघ्र करने, ऑलवेदर रोड परियोजना से जोशीमठ को भी लाभान्वित करने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चौराहे पर मुख्यमंत्री और बदरीनाथ विधायक का पुतला फूंका। इसके बाद प्रदर्शनकारी मेला स्थल की ओर जा रहे थे। पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे पर्यटन मंत्री से मुलाकात करने की बात कहकर आगे बढ़ गए। इस पर पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया। पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती का कहना है कि छात्रा को न्याय दिलाने और ऑलवेदर रोड योजना से जोशीमठ को लाभान्वित करने की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी, पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर सिंह राणा, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, धर्मेंद्र नेगी, विक्रम फरस्वाण, अजीतपाल रावत, बलवीर रावत, ओमप्रकाश डोभाल, दिगंबर सिंह, रुप सिंह, प्रदीप भंडारी और सुखदेव सिंह आदि मौजूद थे।