{"_id":"5a2acc8a4f1c1b79548c251c","slug":"151275444912-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि के पूर्व वित अधिकारी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि के पूर्व वित अधिकारी का निधन
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के पूर्व वित्त अधिकारी प्रो. जेएस बिष्ट के आकस्मिक निधन गढ़वाल विवि में शोक की लहर है। प्रो. बिष्ट गढ़वाल विवि में विभिन्न पदों पर रहे।
बृहस्पतिवार देर रात गढ़वाल विवि के पूर्व वित्त अधिकारी प्रो. जेएस बिष्ट का निधन हो गया। प्रो. बिष्ट करीब दो वर्षो तक गढ़वाल विवि में वित्त अधिकारी रहे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वर्तमान में प्रो. बिष्ट गढ़वाल विवि सचिवीय पद्धति विभाग में तैनात थे। वह गढ़वाल विवि में परीक्षा नियंत्रक, एनसीसी अधिकारी के पद पर भी तैनात रहे। प्रो. बिष्ट के निधन पर गढ़वाल विवि के छात्रों, शिक्षकों कर्मचारियों व अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। गढ़वाल विवि के प्रतिकुलपति प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि प्रो. बिष्ट के निधन से विवि को अपूरणीय क्षति हुई है। शुक्रवार को प्रो. बिष्ट का अंतिम संस्कार श्रीकोट स्थित पैतृक घाट पर किया गया। इस दौरान विवि के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, छात्र व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। ब्यूरो