{"_id":"5a2acc824f1c1b69678c0c5a","slug":"151275444115-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी से आविष्कारों के प्रति आकर्षित होते हैं छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी से आविष्कारों के प्रति आकर्षित होते हैं छात्र
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कीर्तिनगर विकासखंड की ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जीआईसी मंजाकोट व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवीधार अपने- अपने वर्गों में चैंपियन रहे। प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित की गई।
बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डा. एसएस नेगी ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों को आविष्कारों के प्रति आकर्षित करती है। छात्रों को आविष्कार करने के लिए प्रेरणा मिलती है। सीनियर वर्ग में पंकज सिंह चौहान जीआईसी मंजाकोट प्रथम, अंजली जीआईसी गोनीखाल द्वितीय व राहुल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महरगांव तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में शुभम पंवार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवीधार, निशा जीआईसी खोला कड़ाकोट द्वितीय, गौरव भंडारी जीआईसी रिंगोली व अभिषेक कठैत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धारकोट का चयन जिला स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी के लिए किया गया।