फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सदन के बाहर सड़कों पर दूसरे दिन भी रहा हंगामा

सदन के बाहर सड़कों पर दूसरे दिन भी रहा हंगामा

Fri, 08 Dec 2017 10:49 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
सदन के बाहर सड़कों पर दूसरे दिन भी रहा हंगामा

विज्ञापन
भराड़ीसैंण। गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र के दूसरे दिन भी सड़कों पर हंगामा बरपा रहा। भाकपा (माले) ने स्थानीय समाज सेवियों के साथ मिलकर गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए आंदोलन किया और गिरफ्तारियां दी, जबकि नियुक्ति की मांग को लेकर योग प्रशिक्षितों और छात्रवृत्ति की मांग को लेकर जय हो संगठन के छात्र नेताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं गैरसैंण में महिला कांग्रेस ने महंगाई को लेकर सरकार पर हल्ला बोला।
शुक्रवार को भाकपा (माले) के इंद्रेश मैखुरी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भराड़ीसैंण विधानसभा कूच किया। विधानसभा से करीब सात किमी पीछे जंगलचट्टी बैरियर पर सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान आंदोलनकारियों की सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की और बैरियर तोड़ने की कोशिश हुई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा हो या कांग्रेस, गैरसैंण के नाम पर केवल राजनीति कर रही है, जबकि गैरसैंण राज्य आंदोलन की भावना रही है। बाद में पुलिस आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर मालसी अस्थायी जेल ले गए। प्रदर्शन करने वालों में कर्णप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला, परिवर्तन के संयोजक अरविंद चौहान, राजेंद्र नेगी, शिवानी पांडे, भगवती प्रसाद थपलियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन


योग प्रशिक्षितों ने दिया धरना
भराड़ीसैंण। विद्यालयों में योग शिक्षा शुरू करने और योग शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर योग प्रशिक्षितों ने जंगलचट्टी बैरियर पर धरना दिया। हालांकि, योग प्रशिक्षकों का विधानसभा के बाहर धरना देने का कार्यक्रम था, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने योग प्रशिक्षितों को बैरियर पर रोक दिया। करीब एक घंटे तक बैरियर पर धरने में बैठे आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लेती अगली रणनीति बनाकर आंदोलन किया जाएगा। धरना देने वालों में योग प्रशिक्षित संगठन के संजय कुमार, संदीप शाह, प्रदीप, प्रेम प्रकाश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल से नहीं मिली छात्रवृत्ति
भराड़ीसैंण। प्रदेश के महाविद्यालयों में अध्ययनरत एसएसी, एसटी और ओबीसी छात्र-छात्राओं को पिछले तीन साल से छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नाराज जय हो संगठन के छात्रों ने शुक्रवार को विधानसभा कूच किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों को सुरक्षा कर्मियों ने विधानसभा नहीं पहुंचने दिया तो छात्र नेताओं ने पहले सुरक्षा बैरियर पर प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में खाली पड़े 30 हजार बैकलॉग पदों को भरने की भी मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जय हो संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज रावत, चंद्रशेखर बुटोला, मानवेंद्र राणा, बीरेद्र राणा, संदीप राणा, आशीष रावत आदि मौजूद थे।

गुरिल्लाओं ने किया प्रदर्शन
भराड़ीसैंण। विभिन्न मांगों को लेकर गुरिल्ला संगठन ने सत्र के दौरान सड़कों पर प्रदर्शन किया। गैरसैंण से विधानसभा परिसर की ओर कूच के दौरान गुरिल्लाओं को पुलिस ने दुग्तमा बैरियर पर रोक दिया। हालांकि, गुरिल्लाओं ने बैरियर को तोड़कर विधानसभा पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बाद में गुरिल्लाओं को हिरासत में लेते हुए गिरफ्तार किया। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत शाह, श्रीधर प्रसाद, गोपाल सिंह, पंचम सिंह, नंदन सिंह, सुदामा सिंह शामिल थे।
--------
गैरसैंण में सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
प्याज-टमाटर, आलू-गोभी की माला पहनकर किया प्रदर्शन
खाली सिलेंडरों के साथ सरकार को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
गैरसैंण।
प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि प्रदेश में महंगाई चरम पर है। ऐसे में सरकार बिजली के दामों में इजाफा कर प्रदेश को महंगाई की गर्त में धकेल रही है।

शुक्रवार को महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष कृष्णा नेगी के नेतृत्व में महिलाएं सुबह 11 बजे रामलीला मैदान में एकत्र हुईं। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि प्रदेश सरकार महंगाई को रोकने में नाकाम रही है। दैनिक उपयोग की चीजें और खाद्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं। पिछले एक माह में सब्जियों के दाम दोगुने से चार गुना तक हो गए हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने प्याज-टमाटर और आलू-गोभी की मालाएं पहनकर और खाली सिलेंडरों को हाथ में लेकर रामलीला तिराहे से लेकर मुख्य बाजार की सड़कों पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द महंगाई पर नियंत्रण करे, नहीं तो पूरे प्रदेश में महिलाएं सड़क पर उतरेंगी। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक प्रमुख सुमति बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला देवी, साधना चौहान, दीपा देवी, आशा देवी, पुष्पा देवी, कमला देवी, विमला रावत, गोविंदी देवी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed