फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ...तो सिर्फ नाम के लिए तहसील दिवस का आयोजन

...तो सिर्फ नाम के लिए तहसील दिवस का आयोजन

Thu, 07 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
...तो सिर्फ नाम के लिए तहसील दिवस का आयोजन
फाइल फोटो नेम-
विज्ञापन


ये कैसा तहसील दिवस :

कार्यालयों तक सिमटकर रह जाती हैं फरियादियों की फाइलें
-- नौ तहसील दिवसों में फरियादियों ने दर्ज कराई 500 समस्याएं, निस्तारण कितनों का हुआ पता ही नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। तहसील दिवस में साल भर में करीब 500 समस्याएं लेकर परगना क्षेत्र के फरियादी अधिकारियों के समक्ष पहुंचे। मगर इसका पता किसी अधिकारी को नहीं है, कि समस्याओं का निस्तारण हुआ या नहीं। इतना ही नहीं उपजिलाधिकारी और तहसीलदार भी फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद उन्हें संबंधित विभागों को ट्रांसफर तो कर रहे हैं, मगर महकमों को भेजी गई समस्याओं का क्या हुआ, इसे जानने की फुर्सत किसी को भी नहीं है। यह आलम तब है जबकि तहसील दिवस का मकसद फरियादियों को सुनने के बाद मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान करना बताया गया है।
दरअसल, ऋषिकेश तहसील में प्रत्येक माह तहसील दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में उनका निस्तारण कराना है। मगर हकीकत में ऐसा हो नहीं रहा है। इस साल जनवरी से दिसंबर तक नौ तहसील दिवस आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें तहसील क्षेत्र की विभिन्न ग्रामसभाओं और शहर से समस्याओं को लेकर लगभग 500 फरियादी पहुंचे।
विज्ञापन

इनका आंकड़ा तहसील प्रशासन के रजिस्ट्रर में बाकायदा दर्ज है, लेकिन इसका कोई आंकड़ा तहसील प्रशासन के पास उपलब्ध नहीं है, कि तहसील दिवस पर दर्ज की गई समस्याओं में आखिरकार कितनी समस्याओं का निस्तारण हुआ और कितनों का नहीं। ऐसे में ऋषिकेेश में आयोजित होने वाले तहसील दिवस के औचित्य पर ही सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई मामले हर माह उठ रहे, नजीता कुछ नहीं
ऋषिकेश। यहां आयोजित होने वाले तहसील दिवस में कई मामले ऐसे भी हैं, जिन्हें लेकर फरियादी माह-दर-माह पहुंच रहे हैं, मगर उनकी समस्या जस की तस पड़ी हैं। 24 साल से परिवार नियोजन योजना के पात्र आईडीपीएल निवासी कुंवर सिंह रौथाण को इसकी एवज में दी जाने वाली भूमि आवंटन को लेकर तहसील दिवस पर मांग पत्र सौंपा जाना इसकी तस्दीक करता है।
जनवरी से अब तक दर्ज समस्याएं
जनवरी-32
मई- 14
जून- 14
जुलाई- 47
अगस्त- 76
सितंबर- 225
अक्टूबर- 130
नवंबर- 42
दिसंबर- 27
(स्रोत: तहसील के कार्यवाहक नाजिर ललित वर्मा)

क्या कहते हैं अधिकारी
दिसंबर के बाद जनवरी में तहसील दिवस के आयोजन पर सबसे पहले फरियादियों की समस्याओं की सर्वप्रथम समीक्षा की जाएगी। निस्तारण और प्रोग्राम की जानकारी अधिकारियों से हासिल कर इससे संबंधित फरियादी को भी तहसील प्रशासन अवगत कराएगा।

हर गिरि, एसडीएम, ऋषिकेश।
बीते मंगलवार को तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याओं की समीक्षा की गई थी। जिसमें जल संस्थान और सिंचाई विभाग ने उन्हें मिली समस्याओं के निस्तारण की बात कही थी। अन्य विभागों से समस्याओं के निस्तारण और प्रोग्रेस की जानकारी तलब की जा रही है।
रेखा आर्य, तहसीलदार, ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed