फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीर्थनगरी में भूकंप के झटकों से दशहत

तीर्थनगरी में भूकंप के झटकों से दशहत

Thu, 07 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
तीर्थनगरी में भूकंप के झटकों से दशहत
तीर्थनगरी में भूकंप के झटकों से दशहत
विज्ञापन

-- दो से तीन सेंकेड तक लोगों ने महसूस किए झटके
-- क्षेत्र में घरों से बाहर निकले लोग, खुले स्थानों की ओर दौड़े
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में बुधवार रात करीब पौने नौ बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि घरों, दुकानों और कार्यालयों में खिड़की, दरवाजे हिलने से लोग दहशत में आ गए। कई इलाकों में लोग सुरक्षित स्थानों के साथ ही खुले मैदान की ओर भी दौड़े। बुधवार रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर तीर्थनगरी ऋषिकेेश और समीपवर्ती इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। इस दौरान घरों में छत के पंखे, खिड़की, दरवाजे हिलते लोग घरों से सुरक्षित स्थानों के लिए दौड़ पड़े। कई इलाकों में लोग सुरक्षा के मद्देनजर मैदान की ओर भी भागे। महज दो से तीन सेकेंड तक झटके लोगों ने महसूस किए।

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। रायवाला क्षेत्र, डोईवाला, ऋषिकेश, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, रानीपोखरी आदि समीपवर्ती इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। इसके साथ ही फोन व सोशल मीडिया पर भी भूकंप के झटकों के बाद परिचितों का हाल-चाल जानने का दौर भी शुरू हो गया जो देर रात तक जारी रहा। हालांकि, भूकंप से आसपास के क्षेत्र में किसी प्रकार की जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिल पाई है। भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की पुष्टि प्रशासन ने भी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed