{"_id":"5a2825ca4f1c1b7a548c1627","slug":"15125806867-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ में ग्रामीण खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ में ग्रामीण खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपलकोटी। सैमलडाला मैदान में चल रहे जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में ग्रामीण क्षेत्रों में युवा-युवतियां खूब दमखम दिखा रहे हैं। बुधवार को अंडर 17 व अंडर 19 बालक-बालिका वर्ग की खो-खो, कबड्डी, वालीबॉल व दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। अंडर 19 बालिका वालीबाल में देवाल ने प्रथम, दशोली ने द्वितीय व कर्णप्रयाग ने तृतीय स्थान पाया। प्रतियोगिता के अंडर 17 बालिका वर्ग में गोपेश्वर प्रथम, कर्णप्रयाग द्वितीय व नारायणबगड़ तृतीय स्थान पर रहा।
अंडर 19 बालिका खो-खो में देवाल प्रथम, गैरसैंण द्वितीय व दशोली तृतीय, बालक 800 मीटर दौड़ में परमजीत सिंह प्रथम, दीपक ठाकुर द्वितीय व सूरज खत्री तृतीय रहे। इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ में अभय रावत प्रथम, मोहित बिष्ट द्वितीय व कृष्णा तृतीय, 200 मीटर दौड़ में प्रशांत राणा प्रथम, अभय कोठियाल द्वितीय व सुशील कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इससे पूर्व खेल महाकुंभ का शुभारंभ बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती और पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनोद पंत, दीपक बिष्ट, वरद जोशी, सुशील कुमार, केसी पंत, एनएस बहुगुणा, गोपाल बिष्ट, कमल सिंह, अजीत सिंह, जयदीप झिंक्वाण, गजपाल सिंह, संदीप पंत, प्रदीप फरस्वाण आदि मौजूद थे।