फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुश्किलों में कट रही असहाय लोगों की रातें 20-19-57

मुश्किलों में कट रही असहाय लोगों की रातें 20-19-57

Sun, 03 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
मुश्किलों में कट रही असहाय लोगों की रातें 20-19-57
फोटोज :----------------
विज्ञापन


सर्द हवाओं मेें कट रही है असहाय लोगों की रातें
-- नगरपालिका ने नहीं किए शहर में अलाव के इंतजाम
-- कड़कड़ाती ठंड में रातें गुजराने के मजबूर गरीब लोग
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। सर्दी के मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। रात और सुबह के वक्त शीतलहर के प्रकोप से लोग परेशान हैं, मगर नगर पालिका प्रशासन अभी तक शहर में खुले आसमान के नीचे रहने वाले गरीब और असहाय लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं कर पाया है। जिससे फुटपाथ और गंगाघाटों पर बेसहारा लोग ठिठुरन में रात गुजारने को मजबूर हैं।
शीतलहर के बढ़ते प्रकोप से शहर में नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही से गरीब और असहाय लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। निकाय ने नगर में चौक-चौराहों और गंगाघाटों पर अभी तक अलाव का इंतजाम नहीं किया गया है। ऐसे में सर्दी के इस मौसम में बेसहारा लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में मुख्य चौराहों और तिराहों के अलावा गंगाघाटों पर कहीं भी अलाव नहीं होने से बेसहारा लोगों की रातें कड़कड़ाती ठंड में गुजर रही है।
विज्ञापन

खासकर घाट चौराहा, दून तिराहा, चंद्रभागा पुल तिराहा और संयुक्त यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड, के अलावा त्रिवेणीघाट पर रात गुजारने वाले बेसहारा लोगों को ज्यादा दिक्कतें पेश आ रही हैं। इस मामले में नगर निकाय के साथ ही स्थानीय प्रशासन भी उदासीन बना बैठा है। प्रशासन की ओर से भी बढ़ती ठंडक के बावजूद अभी तक निकाय को शहर में अलाव के इंतजामात करने के निर्देश नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
अलाव के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पालिका ने लकड़ियों की व्यवस्था भी कर ली है। जल्द ही शहर के चिह्नित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू की जाएगी।
महेंद्र सिंह यादव, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed