{"_id":"5a2188ab4f1c1baf678bf3dd","slug":"1512147241112-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 जनवरी से जीआईसी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय उतरायणी मेले की प्रथम बैठक हुई संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 जनवरी से जीआईसी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय उतरायणी मेले की प्रथम बैठक हुई संपन्न
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। 12 जनवरी से जीआईसी खेल मैदान नारायणबगड़ में होने वाले तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले को भव्य स्वरूप देने को लेकर आयोजित बैठक में मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई।
ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित बैठक में आयोजित बैठक में उत्तरायणी मेला समिति का गठन करते हुए सर्वसम्मति से दलीप सिंह नेगी को अध्यक्ष, शिशुपाल सिंह बिष्ट, डा. नरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र मिंगवाल और मनवीर सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, जयवीर बुटोला सचिव, दरबान सिंह गुसाईं कोषाध्यक्ष, दिनेश नेगी, भरत नेगी, मनवीर रावत, नवीन नेगी, वीरेंद्र सिंह नेगी को संयोजक तथा विनोद मलेठा और यशपाल नेगी को संरक्षक मनोनीत किया गया। मेला समिति के अध्यक्ष दलीप सिंह नेगी ने कहा कि तीन दिवसीय मेले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पर्यटन मंत्री को आमंत्रित किया जाएगा। मेधावी छात्रों तथा सामाजिक कार्य करने वाले लोगों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय कर्मचारियों को मेला समिति की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जन प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध जनों से मेले को भव्य स्वरूप देने में सहयोग करने का आह्वान किया।