फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड में निकाय चुनाव से ‘आप’ का आगाज

उतराखंड में निकाय चुनाव से ‘आप’ का आगाज

Fri, 01 Dec 2017 01:58 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड में निकाय चुनाव से ‘आप’ का आगाज
फाइल फोटो नेम-
विज्ञापन


उत्तराखंड में निकाय चुनाव से ‘आप’ का आगाज
-- प्रदेश प्रभारी आरके सिन्हा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
-- निकाय चुनाव के लिए मैदान में जुटने का किया आह्वान

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। आम आदमी पार्टी (आप) उत्तराखंड में अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत अगले साल होने वाले नगर निकाय चुनाव से करने जा रही है। इसके लिए पार्टी ने राज्य निर्वाचन आयोग में पंजीकरण भी करा लिया है, जिसके चलते प्रदेश की विभिन्न नगर निकायों की सीटों पर आप उम्मीदवार इस बार मैदान में होंगे। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से उम्मीदवारी के लिए आवेदन देने को कहा है।
यह बात आप के उत्तराखंड प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा ने बृहस्पतिवार को नगर में आयोजित बैठक में कही। नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में सिन्हा ने कार्यकर्ताओं में निकाय चुनाव को लेकर जोश भरा। कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस से जनता त्रस्त है। आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड की जनता तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है।
विज्ञापन

सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से नई सोच, ऊर्जा और संगठित होकर नगर निकाय चुनाव के लिए मैदान में जुटने का आह्वान किया। संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने के लिए भी कहा गया है। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि पार्टी ने राज्य में नगर निकाय चुनाव लड़ने के फैसले से पूर्व राज्य निर्वाचन आयोग में पंजीकरण करा लिया है। बताया कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी अपने सियासी कैरियर की शुरुआत निकाय चुनाव से करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अमित विश्नोई, आशुतोष जुगरान, नवीन मोहन, विजयपाल रावत, संजय सिलस्वाल, दिनेश कुलियाल, लालमणि रतूड़ी, युद्धवीर चौहान, चंद्रमोहन भट्ट, विनोद कुलियाल, विजय पंवार, उमंग देवरानी, गौरव कौशिक, पंकज वर्मा, रमेश धस्माना, महावीर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed