{"_id":"5a2069d24f1c1b60678be98a","slug":"15120738069-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन पलटने से सात पुलिसकर्मी और बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन पलटने से सात पुलिसकर्मी और बदमाश घायल
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो
वाहन पलटने से सात पुलिसकर्मी और एक बदमाश घायल
-- बदमाश को देहरादून कोर्ट में पेशी के बाद अल्मोड़ा लौट रही थी पुलिस टीम
-- रायवाला में सत्यनारायण मंदिर के पास क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
अल्मोड़ा जिला कारागार से देहरादून की अदालत में पेशी के बाद बदमाश को लेकर वापस लौट रही पुलिस का वाहन हाईवे पर ऋषिकेश-हरिद्वार के बीच सत्यनारायण मंदिर के समीप पलट गया, जिससे वाहन में सवार सात पुलिसकर्मी और आरोपी जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची रायवाला पुलिस ने आरोपी और घायल दारोगा को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय भिजवाया। जबकि अन्य घायलों का मौके पर ही उपचार कराया गया। देर शाम पुलिस पार्टी बदमाश को लेकर अल्मोड़ा के लिए रवाना हुई।
रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक अल्मोड़ा जिला कारागार से दो दारोगाओं के साथ सात पुलिसकर्मियों की टीम शातिर बदमाश रूपेश त्यागी को देहरादून में स्पेशल जज गैंगस्टर कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी। वापस लौटते हुए नेशनल हाईवे पर अपराह्न करीब 3.30 बजे सत्यनारायण मंदिर के समीप पुलिस वाहन पलट गया।
वाहन में सवार पुलिसकर्मी और बदमाश रूपेश घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष महेश जोशी पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को वाहन से बाहर निकालकर आरोपी रूपेश को गिरफ्त में लिया। इसके बाद दुर्घटना में घायल दारोगा रामप्रसाद और रूपेश को पुलिस अभिरक्षा में इमरजेंसी 108 सेवा से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया। जबकि चोटिल दारोगा हरीश प्रसाद, कांस्टेबल उम्मेद सिंह, भगवत सिंह, दानिश, खेमानंद और चालक कैलाश का मौके पर ही उपचार कराया गया। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि पुलिस पार्टी को आरोपी के साथ देर शाम सुरक्षित अल्मोड़ा के लिए रवाना किया गया। बताया कि आरोपी पर हत्या और गैंगस्टर के मामले दर्ज हैं।