फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऋषिकुंड-सजधार ट्रैक पर फंसे ट्रैकरों को सेना के बचाव दल ने सकुशल किया रेस्क्यू

ऋषिकुंड-सजधार ट्रैक पर फंसे ट्रैकरों को सेना के बचाव दल ने सकुशल किया रेस्क्यू

Thu, 30 Nov 2017 09:54 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
ऋषिकुंड-सजधार ट्रैक पर फंसे ट्रैकरों को सेना के बचाव दल ने सकुशल किया रेस्क्यू
जोशीमठ। ऋषिकुंड-सजधार ट्रैक पर फंसे दो ट्रैकरों के साथ ही मृतक पर्वतारोही के शव को सेना का 15 सदस्यीय बचाव दल रेस्क्यू कर बृहस्पतिवार को जोशीमठ ले आया। सेना के जवानों ने करीब सवा दो घंटे की मशक्कत के बाद पहाड़ी पर फंसे ट्रैकरों को सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन

जोशीमठ के नीती घाटी में स्थित ऋषिकुंड-सजधार ट्रैकिंग रूट पर जुआ-ग्वाड़ नामक स्थान पर एक ट्रैकर की पहाड़ी पर चढ़ने के दौरान खाई में गिरकर मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ट्रैकर यहां पहाड़ी पर फंस गए थे। सूचना मिलने पर प्रशासन ने बुधवार को राजस्व और एनडीआरएफ की टीमों को राहत एवं बचाव के लिए भेजा, लेकिन उपकरणों की कमी के चलते बुधवार को ट्रैकरों को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। इसके बाद प्रशासन ने ट्रैकरों को रेस्क्यू करने के लिए सेना से मदद मांगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे सेना की बचाव टीम जोशीमठ से रवाना हुई। सलधार से दो किमी की पैदल दूरी तय कर टीम सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर पर्वतारोहियों के पास पहुंची। दोपहर में एक बजकर 20 मिनट पर टीम ने पहाड़ी पर फंसे पर्वतारोही सुधांशु तोमर निवासी विकासनगर और भूपेंद्र वर्मा निवासी हिमाचल प्रदेश को सकुशल रेस्क्यू कर लिया। साथ ही पहाड़ी से फिसलकर जान गंवाने वाले 29 वर्षीय योगेश नयाल निवासी बिठौरिया (हल्द्वानी) के शव को खाई से निकाल कर जोशीमठ लाया गया। पहाड़ी पर फंसे पर्वतारोहियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया है। डॉ. शालिनी पाल ने दोनों के परीक्षण के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि ऋषिकुंड-सजधार पैदल ट्रैक पर फंसे ट्रैकरों को सेना की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। मृतक पर्वतारोही के शव को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed