{"_id":"5a199fbc4f1c1b156b8b830b","slug":"151162885014-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतीराज मंत्री के विरोध में ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन, ब्लॉक के गेट पर की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतीराज मंत्री के विरोध में ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन, ब्लॉक के गेट पर की तालाबंदी
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। पंचायतीराज मंत्री अरविंद पांडेय के विरोध में पोखरी ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर तालाबंदी की। प्रधानों ने मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।
प्रधान संगठन के अध्यक्ष भगवती प्रसाद जोशी के नेतृत्व में ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधान मुख्य बाजार से ब्लाक परिसर तक जुलूस-प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। उन्होंने एक घंटे तक पंचायतीराज मंत्री के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और ब्लाक के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद यहां हुई सभा में अध्यक्ष भगवती प्रसाद जोशी, खाल के प्रधान बलवीर सिंह, आली के प्रधान तेजपाल बर्तवाल, कलसिर के प्रधान हुकम सिंह नेगी और रडुवा की प्रधान रंजना देवी ने कहा कि 16 नवंबर को हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि समारोह में देरी से पहुंचे पंचायतीराज मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों को अपशब्द कहे। उन्होंने सरकार से मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। सम्मेलन में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को न बुलाने पर भी आक्रोश जताया गया। इस मौके पर प्रधान रामेश्वरी देवी, भुवनेश्वरी देवी, सूरज सिंह, प्रकाश सिंह, हर्षवर्द्धन, गुड्डू लाल और प्रमोद किमोठी के साथ ही कई प्रधानगण मौजूद थे।