{"_id":"5a199fba4f1c1bca678bda8b","slug":"151162884811-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरदोत्सव में ढोल-दमाऊं प्रतियोगिता रहेगी आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरदोत्सव में ढोल-दमाऊं प्रतियोगिता रहेगी आकर्षण का केंद्र
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। दस दिसंबर से जोशीमठ में तीन दिवसीय शरदोत्सव का आयोजन होगा। शरदोत्सव में पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊं प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में शरदोत्सव की रूपरेखा तय की गई। महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए स्वागत, शांति, सांस्कृतिक, मंचन, खेलकूद और प्रचार समिति का गठन किया गया। कहा गया कि इस दौरान कवि सम्मेलन और गढ़वाली व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। मौसम अत्यधिक ठंडा होने के कारण महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक होगी। पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत ने महोत्सव के सफल संचालन के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, माधवी सती, भगवती प्रसाद कपरवाण, रमेश चंद्र सती, नैन सिंह भंडारी, अमित सती, लक्ष्मण फरकिया, श्रीराम डिमरी, कुलदीप कठैत और रविंद्र शाह के साथ ही स्थानीय लोग मौजूद थे।