फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दो माह में शुरू करें ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट

दो माह में शुरू करें ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट

Fri, 24 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
दो माह में शुरू करें ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट

विज्ञापन
श्रीनगर। चिकित्सा शिक्षा निदेशक प्रो. आशुतोष सयाना ने राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में उन्होंने पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. शीला चौधरी और ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. सतीश को दो माह के अंदर ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट चालू करने के लिए कहा। इस पर डॉ. सतीश ने उन्हें बताया कि यूनिट की एएमसी के लिए कंपनी से करार हो गया है। केंद्र से एनओसी मिल चुकी है। एएमसी होने के बाद राज्य सरकार से लाइसेंस ले लिया जाएगा।
चिकित्सा शिक्षा निदेशक ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की कमियों को दूर करने के निर्देश दिए तथा ड्यूटी में तैनात जूनियर रेजीडेंट चिकित्सकों को वार्ड में मौजूद रहने और एप्रन पहनने की हिदायत दी। निदेशक ने भूतल में ही गायनी वार्ड और ऑपरेशन थियेटर स्थापित करने को कहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को चमोली जाने से पूर्व प्रो. सयाना अचानक बेस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए जा रहे हैं कि प्रसूताओं का अल्ट्रासाउंड विभाग में ही किया जाए। दो माह के अंदर विभाग अल्ट्रासाउंड मशीन का लाइसेंस रिन्यूअल करा ले। उन्होंने रेडियोलॉजी विभाग के तकनीशियनों को सीटी स्कैन मशीन चलाने का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अस्पताल के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सीधे विभागाध्यक्षों से होगा संवाद
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज की दशा सुधारने के लिए अब चिकित्सा शिक्षा निदेशक प्रो. आशुतोष सयाना सीधे विभागाध्यक्षों से संवाद करेंगे। प्रत्येक माह वह विभागाध्यक्षों से सूक्ष्मकालीन और दीर्घकालिक योजनाएं की जानकारी लेंगे। इससे समस्याओं का त्वरित समाधान हो जाएगा। इसके लिए दायित्व का निर्धारण किया जाएगा।
पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग को ओपीडी और आईपीडी बढ़ाने के लिए लक्ष्य दिया जाएगा। यदि किसी विभाग से मरीज रेफर होता है तो इसकी वजह भी बतानी होगी। ज्यादा रेफर केस आने पर विभाग से जवाब-तलब होगा।
प्रो. सयाना ने नॉन क्लीनिकल विभाग के संकाय सदस्यों से अपील कि वह वालंटरी अस्पताल में सेवाएं दें। उन्होंने बताया कि नए मेडिकल कॉलेज खोलने में काफी खर्चा आ रहा है। इसलिए निदेशालय से सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा कि पहले से चल रहे मेडिकल कॉलेजों की क्षमता बढ़ाई जाए।


जिला अस्पताल में होगा आईसीयू
श्रीनगर। प्रदेश सरकार जिला अस्पताल पौड़ी और अल्मोड़ा में आईसीयू शुरू करने जा रही है। आईसीयू में चार बेड लगाए जाएंगे। प्रो. सयाना ने आईसीयू को शुरू करने के लिए मेडिकल कॉलेज के एनेस्थिसिया विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल पौड़ी जाकर पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed