फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से किए निर्माण कार्य ध्वस्त

तीसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से किए निर्माण कार्य ध्वस्त

Fri, 24 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से किए निर्माण कार्य ध्वस्त

विज्ञापन
गोपेश्वर। पीजी कालेज की भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। एक अतिक्रमणकारी की ओर से चिह्नित किए गए हिस्से के स्वयं द्वारा ध्वस्तीकरण की अनुमति मांगी गई, जिस पर प्रशासन ने उसे दो दिन की मोहलत दे दी। विरोध की आशंका से शुक्रवार को मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
पीजी कॉलेज गोपेश्वर की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए प्रशासन 22 नवंबर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। महाविद्यालय प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण का ध्वस्त कर दिए गए। शुक्रवार को जेसीबी की मदद से अतिक्रमण के मलबे का निस्तारण किया गया। एक अतिक्रमणकारी की ओर से अपने भवन के स्वयं ध्वस्तीकरण की मांग की गई, जिस पर एसडीएम सदर परमानंद राम ने उन्हें दो दिनों के भीतर पांच मंजिला भवन के चिह्नित हिस्से के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए। अब शनिवार से महाविद्यालय के अतिक्रमण वाले हिस्से में दीवारबंदी का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर केएल मालगुड़ी का कहना है कि जीआईसी गेट से लेकर कॉमर्स विभाग के भवन तक जहां-जहां अतिक्रमण होगा, उसे ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भविष्य में दोबारा महाविद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण न करने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी रहेगा अभियान
जिलाधिकारी आशीष जोशी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि महाविद्यालय की भूमि पर जहां-जहां अतिक्रमण हुआ है, उसे चिह्नित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। उपजिलाधिकारी सदर परमानंद राम ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा। यदि अन्य जगहों पर भी अतिक्रमण मिला तो उसे ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed