फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ग्वालदम को मिलेगी पेयजल किल्लत से निजात

ग्वालदम को मिलेगी पेयजल किल्लत से निजात

Fri, 24 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
ग्वालदम को मिलेगी पेयजल किल्लत से निजात

विज्ञापन
थराली। पर्यटन नगरी ग्वालदम को अब पेयजल संकट से निजात मिल सकेगी। यहां पिंडर नदी से लिफ्ट पर पानी पहुंचाया जाएगा। करीब सात हजार फीट की ऊंचाई पर पानी पहुंचाने के लिए कार्यदाई विभाग (जलसंस्थान) को तकरीबन साढ़े 13 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इस येाजना से चार हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

कुमाऊं से लगी पर्यटन नगरी, एसएसबी फ्रंटियर एकेडमी सहित आस पास के खंपाधार, ताल, करूलपानी, सिराल और जलचौंरा आदि गांवों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 13 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना पर चिड़िंगा मल्ला के पास बह रही पिंडर नदी पर इंटेक वैल बनाने का काम शुरू हो चुका है। इस योजना के तहत 4 बड़े और 4 छोटे टैंक बनाए जाएंगे। पहला टैंक जीआईसी टॉप में और दूसरा फार्मधार के ऊपर बनेगा। इन टैंकों की क्षमता दो लाख दस हजार लीटर की होगी, जिनसे ग्वालदम फार्मधार, एसएसबी फ्रंटियर एकेडमी आदि क्षेत्रों को सप्लाई होगी। जबकि 60 हजार केएल के दो अन्य टैंकों से ग्वालदम गांव सहित आस-पास के क्षेत्रों को पेयजल की आपूर्ति होगी। वहीं 4 हजार लीटर के 4 छोटे टैंकों से ताल, करूलपानी, सिराल और जलचौंरा के लिए पेयजल आपूर्ति की जाएगी। जल संस्थान के सहायक अभियंता सुनील फर्स्वाण ने बताया कि पाइप से पहले पानी इंटेक वैल से नदी के 100 मीटर दूरी पर पंपिंग हाउस में जाएगा। जहां से पानी फिल्टर होकर तीन किमी ऊपर जीआईसी के टैंक में पहुंचेगा। यहां दोबारा पानी को फिल्टर किया जाएगा, जिसके बाद पानी का अन्य टैंकों को वितरण किया जाएगा। योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed