{"_id":"5a145c9c4f1c1b59678bd47a","slug":"151128398020-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता पुत्र की मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाया, यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता पुत्र की मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाया, यातायात बाधित
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
हरिद्वार- नजीबाबाद राजमार्ग पर गाजोवाली के पास सड़क हादसे में पिता- पुत्र की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणाों ने प्रदर्शन के साथ ही राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इतना ही नहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने हादसे के लिए एनएचएआई के अफसरों को जिम्मेदार बताते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। विधायक और पुलिस के समझाने पर ही ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
सोमवार को श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजोवाली निवासी हरीशपाल और उसके दस वर्षीय बेटे अनमोल की यूपी परिवहन निगम की बस से उस समय कुचलकर मौत हो गई थी जब हरीशपाल दोनों बेटों अनमोल और विशेष को स्कूल से लेने के बाद गांव जा रहा था। इस हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को प्रदर्शन करने के साथ राजमार्ग पर जाम लगा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों में शामिल आरती पाल, बबीता, सरिता, शकुंतला चौहान, जावित्री देवी, मीरा, सविता, महेश कुमार, खिलेंद्र कुमार, शीशपाल, अनिल चौहान, गजेंद्र ने आरोप लगाया कि हादसे के लिए राजमार्ग पर बने गड्ढे जिम्मेदार हैं। जिसकी राष्ट्रीय राजमार्ग के अफसर मरम्मत नहीं करवा रहे हैं। जबकि इस संबंध में विभागीय अफसरों को कई बार अवगत कराया गया। ग्रामीणों के राजमार्ग जाम करने की जानकारी मिलते ही विधायक यतीश्वरानंद के साथ ही श्यामपुर के थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और बमुश्किल ग्रामीणों को शांत कराया। विधायक यतीश्वरानंद ने मौके से राष्ट्रीय राजमार्ग के अफसरों से फोन पर वार्ता की। उन्होनें साफ शब्दों में कहा कि राजमार्ग पर बने गड्ढों को जल्दी दुरुस्त नहीं कराने पर अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाएंगे। राजमार्ग अफसरों ने आश्वासन दिया कि राजमार्ग के गड्ढों की मरम्मत जल्दी कराई जाएगी।
विज्ञापन