फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अंडर- 20 राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

अंडर- 20 राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

Mon, 20 Nov 2017 10:10 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
अंडर- 20 राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित अंडर -20 अंतर एसोसिएशन जूडो चैंपियनशिप -2017 में हरिद्वार के खिलाड़ियों ने अपने खेल व व्यवहार से मेहमानों का दिल जीत लिया।
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखंड सहित मणिपुर, मिजोरम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, हरियाणा आदि 11 राज्यों के 119 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। देवभूमि में पहली पहली बार आयोजित जूडो चैंपियनशिप में नार्मोल टीम का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर रही तो कइयों ने अपने प्रतिद्वंद्वी को कुछ ही पलों में पछाड़कर पदक पक्का किया।
विज्ञापन

अलग- अलग भार वर्ग में नई दिल्ली टीम के रविंद्र, नार्मोल टीम के सनेल्या , मोनिका, निकेश, और गुरदासपुर पंजाब के मोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं नई दिल्ली के जतिन सोलंकी, गुरदासपुर के करनौल सिंह, इंफाल के चौबादेवी, नई दिल्ली के अंशु मलिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजयी खिलाड़ियों को ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर, हरिद्वार ग्रामीण के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, जूुडो महासंघ के महासचिव यशवीर सिंह, केरल जूडो एसोशिएशन के अध्यक्ष श्रीकुमार, आंध्रप्रदेश जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष वेंकट सेट्ठी, उत्तराखंड जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस राणा ने अतिथियों ने सम्मानित किया। देसंविवि के जूडो प्रशिक्षक हेमंत कौशिक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के चैंपियन आशीष मलिक, विक्रम, कायजोत, कुमार विक्रांत जैसे खिलाड़ियों ने भी दमखम दिखाया। तो वहीं हरिद्वार की तरुण, सोनिया, नंदिनी, तानिया, उमेश आदि ने अपने खेल व व्यवहार से मेहमानों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed