{"_id":"5a11ba824f1c1bc1678bc759","slug":"151111140832018-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला बाजार में किया क्लीफेस्टो 2018 का प्रोमो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला बाजार में किया क्लीफेस्टो 2018 का प्रोमो
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड में 15 से 18 फरवरी तक आयोजित होने वाले तकनीकि एवं सांस्कृतिक महोत्सव (क्लीफेस्टो) की तैयारियां जोरों पर हैं। क्लीफेस्टो के तहत एनआईटी के छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न स्कूलों की क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। शहर के गोला पार्क में क्लीफेस्टो प्रोमो भी आयोजित किया गया।
फरवरी 2018 में होने वाले क्लीफेस्टो में विभिन्न एनआईटी, आईआईटी व अन्य शिक्षण संस्थान प्रतिभाग करेंगे। इसमें सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी होंगी। इसके अलावा देख के नामचीन बैंड और सिंगरों को आमंत्रित किया जा रहा है।
रविवार को प्री क्लीफेस्टो के तहत विभिन्न स्थानों में टेक्नीकल्चर और क्विज करवाई गई। क्लीफेस्टो आयोजन कमेटी के प्रमुख कपिल आर्य और चैतन्य भरत ने बताया कि छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक क्षमता और अभिरुचि बढ़ाने के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। टॉप 10 प्रतिभागियों को पुरस्कार के रूप में क्लीफेस्टो में तीन हजार रुपये तक के इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं रविवार शाम गोला बाजार में प्रचार प्रमुख अंजलि रावत, अभय पैन्यूली, अभिषेक पंवार, कनिका रावत के निर्देशन में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने क्लीफेस्टो का प्रोमो किया। इस मौके पर छात्रों ने समूह नृत्य, एकल नृत्य व युगल नृत्य की प्रस्तुति दी।