फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फौजी ललित मोहन जोशी के गानो ने जमाया रंग

फौजी ललित मोहन जोशी के गानो ने जमाया रंग

Fri, 17 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
फौजी ललित मोहन जोशी के गानो ने जमाया रंग

विज्ञापन
गौचर। औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर की तीसरी संध्या में (कुमाऊंनी संध्या) गढ़-कुमाऊं संस्कृति के रंग छाए रहे। कुमाऊं मंडल के विभिन्न हिस्सों से आए प्रसिद्ध लोक कलाकारों ने झौड़ा, छपेली, चांछड़ी की शानदार नृत्य शैली से संध्या को यादगार बना दिया। कलाकारों ने मंच पर मथुरा की रासरंग में डूबी होली को जीवंत कर सांस्कृतिक संध्या को सतरंगी बना दिया। मेला समिति ने इस बार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बाल संध्या, सांस्कृतिक संध्या, कुमाऊंनी संध्या, उत्तराखंड संध्या तथा गढ़वाल संध्या के रूप में आयोजित करने की नई पहल शुरू की है।
कुमाऊंनी संध्या के नाम पर हुई मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या दर्शकों के लिए विविधता से भरी रही। जौनसारी जनजाति लोक कला समिति चकराता, थारू लोक कला समिति सितारगंज, मां शारदा सांस्कृतिक लोक कला मंच बागेश्वर के कलाकार अर्जुन कुमार, किरन देव, कौशल्या आर्य, सुरेंद्र कमांडर, रविंद्र और गौरव आदि ने लाली हो पधानी लाली...., तिले धारू बोला.., बग्वाल नृत्य मां बराही मैया तू दैणा ह्वैया.. और करूणतम खुदेड़ गीत घास काटूलो ईजा ऊंचा डांडा मां... की भव्य प्रस्तुति दी। बागेश्वर से आए पूरन सिंह बोहरा, राजन कुमार, किशन, खीम राम के सांस्कृतिक दल ने देवी-देवताओं का आह्वान पर देवी भवानी तेरी सेवा ल्यौण.., गौचर बाजार हुड़की बजै दे घम.., ओ तीलू रौतेली कौथिग रै आई.. आदि गीतों से सांस्कृतिक संध्या का रंग ही बदल दिया। लोक कला के धनी फौजी ललित मोहन जोशी की टीम ने ओ नंदा सुनंदा वंदना... के बाद लाली हो पदानी लाली..., मन लगीगै मैरू पिंगली साड़ी मां..., टक टका टक कमला बाडुली लगैयी...व बेबी प्रियंका के हाई काखड़ी झील मां लौण पीसी सिल मां..., नैनीताल की मधूली.. पहाड़ की बेटी ने कभी नी खायौ रो रोटा कौदा.. गीतों से उत्तराखंड के जनजीवन की झलक प्रस्तुत की। टीम की ओर से प्रस्तुत आजा राधा को श्याम याद आई... गायन पर मथुरा की होली का मंच पर अलग अंदाज रहा।
विज्ञापन


वॉलीबाल में स्पोर्ट्स हॉस्टल गोपेश्वर जीता
मेले के दौरान खेल मैदान में फुटबाल और वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं र्हुइं। फुटबाल के मैच में आरसी दून ने आरसीसी रुद्रप्रयाग की टीम को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में अगस्त्यमुनि की टीम ने कालेश्वर को तथा तीसरे मैच में बिष्ट इलेवन पौड़ी ने चौरास की टीम को 3-0 से हराया। वॉलीबाल के पहले मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल गोपेश्वर की ए टीम ने आईटीबीपी गौचर की टीम को सीधे सेटों में 2-1 से हराया। प्रतियोगिता के दौरान पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, तनवीर अहमद, हेम पुजारी, राकेश रावत , नवीन कुमार, कीर्ति सिंह, नवीन टधाकुुली, गोपाल बिष्ट, बीएस राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाषण में स्निग्धा असवाल और अजय रहे प्रथम
स्वच्छ भारत मिशन के तहत मेला पंडाल में हुई स्कूली छात्र-छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में स्निग्धा असवाल, मंडवी रावत और जूनियर वर्ग में ईशा मालगुड़ी और सीनियर वर्ग में अजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के प्राथमिक, जूनियर और सीनियर वर्ग में पागमिता, अनुष्का बिष्ट, बीधी अपने-अपने वर्ग में द्वितीय तथा अर्जिता, नीकिता व निधि चौहान तृतीय रहीं। मेले में गोदाबंरी देवी नवानी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दस मेधावी छात्रों का स्मृति चिह्न तथा स्मारिका देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के मदन मोहन नवानी की ओर से रजन प्रसून सती, नीतीश रोधियाल, गौरव सिलोड़ी, शशांक किमोठी, रितीकेश सेमवाल, हेंमत सती, डा. हरीश थपलियाल, सचिन नेगी, संदीप कुुमार, सपना रोधियाल आदि को सम्मानित किया गया। वहीं मेले में जिला उद्योग केंद्र की ओर से आयोजित गोष्ठी में उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए विभाग की सहायता और बैंक ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई।


इंसेट
मेले में आज
- प्रात: 9 बजे खेलकूद प्रतियोगिता
प्रात: 11 बजे भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन
अपराह्न 1 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन
अपराह्न 2 बजे जिला विधिक सेेवा प्राधिकरण गोष्ठी
रात 8 बजे सुरसंगम सांस्कृतिक लोक कला समिति द्वारा कार्यक्रम
रात 9 बजे से जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed