फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय पर गरजे किसान, मांगे मनवायी

सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय पर गरजे किसान, मांगे मनवायी

Fri, 17 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय पर गरजे किसान, मांगे मनवायी

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय पर धरना- प्रदर्शन करते हुए किसानों के हित में आवाज उठाई। उन्होंने चीनी मिल क्षेत्र से बाहरी गन्ना लेने का विरोध किया और घटतौली दूर करने के साथ एक पर्ची पर 100 क्विंटल से अधिक गन्ना न खरीदने की आवाज उठाई। किसानों की मांग पर सहायक गन्ना आयुक्त ने उनकी मांगों को पूरी करने का आश्वासन दिया।

शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने ज्वालापुर स्थित सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय पर सुबह 10 बजे से धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह ने बताया कि उनकी मांगों में अन्य प्रदेशों के साथ चीनी मिल क्षेत्र से बाहर के गन्ने की सप्लाई को रोका जाए। पर्ची पर 100 क्विंटल तक गन्ना तोला जाए। सामान्य गन्ने का इंडेट जारी किया जाए। इकबालपुर चीनी मिल का भुगतान किया जाए। मिल यार्ड में पानी व विश्राम की व्यवस्था की जाए। एक पंजा किसानों को दिया जाए। किसानों का भुगतान एक हफ्ते में किया जाए और घटतौली पर रोक लगाई जाए। किसानों की मांग पर उत्तम चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक अनिल सिंह भी मौके पर पहुंचे और सहायक गन्ना आयुक्त आशीष सिंह नेगी ने किसानों को दोपहर बाद किसानों से वार्ता की। जिस पर किसानों ने अपनी मांगे उठाई। राकेश लौहान ने बताया कि सहायक गन्ना आयुक्त ने बाहरी गन्ना तल्काल रोकने के साथ सामान्य गन्ने की तौल के लिए 22 नवंबर को जारी कर देने को आश्वस्त किया। भुगतान आदि पर चीनी मिल को भी निर्देशित करने का आश्वासन दिया। धरने की अध्यक्षता सुमंत आर्य ने की। संचालन वीरेंद्र राठी ने किया। इस मौके पर बलजौर, देवेंद्र, लालू, धर्मेंद्र बहादरपुर जट्ट, सुरेंद्र राठी, उदेश, बिट्टू, कातिक चौधरी, चंद्रपाल सेठ, भीम, अशोक राणा, सुखपाल राठी, अनिल कुमार, सचिन राठी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed