फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की लापरवाही दर्जनों गांवों के ग्रामीणों पर पड़ रही भारी

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की लापरवाही दर्जनों गांवों के ग्रामीणों पर पड़ रही भारी

Fri, 17 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की लापरवाही दर्जनों गांवों के ग्रामीणों पर पड़ रही भारी

विज्ञापन
गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों पर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की लापरवाही भारी पड़ रही है। चमोली-लासी-सरतोली मोटर मार्ग पर हिल कटिंग का काम पूरा होने के सात साल बाद भी डामरीकरण नहीं हो पाया है। इस कारण ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।

दशोली ब्लॉक के लासी, सरतोली, मैड़, ठेली, पलेठी, लस्यारी, भतंग्याला, सेम डुंग्रा, नवा, मजोठी, नैथोली और खंडरा गांवों को यातायात से जोड़ने के लिए वर्ष 2010 में पीएमजीएसवाई की ओर से चमाली-लासी-सरतोली मार्ग की हिल कटिंग की गई थी। हिल कटिंग के बाद विभाग ने सड़क को जस का तस छोड़ दिया। सड़क पर जहां आज तक डामरीकरण नहीं किया गया, वहीं पुश्तों और नालियों का निर्माण न होने से सड़क खतरनाक बनी है। जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, आनंद फरस्वाण, सुरेंद्र रावत, विजय सिंह और मोहन सिंह का कहना है कि चमोली-लासी-सरतोली सड़क के डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए कई बार आंदोलन करने के बाद भी स्थिति जस की तस है। वहीं पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता राजकुमार का कहना है कि चमोली-लासी-सरतोली सड़क के डामरीकरण का प्रस्ताव वित्तीय स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही डामरीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed