फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एचआरडीए ने सीज कराया अवैध तरीके से बन रहा व्यवसायिक प्रतिष्ठान

एचआरडीए ने सीज कराया अवैध तरीके से बन रहा व्यवसायिक प्रतिष्ठान

Wed, 15 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
एचआरडीए ने सीज कराया अवैध तरीके से बन रहा व्यवसायिक प्रतिष्ठान

विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने रायवाला में बन रहे तीन मंजिला व्यावसायिक प्रतिष्ठान को सीज कर दिया है। एचआरडीए के अधिकारी जब एक अन्य निर्माण पर पहुंचे तो मालिक ने कमिश्नर की ओर से मिले स्टे उन्हें दिखा दिया।

बुधवार को एचआरडीए के सहायक अभियंता जीसी बहुगुणा और अवर अभियंता बलराम सिंह के नेतृत्व में टीम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने रायवाला में बन रहे हरनाम सिंह के व्यावसायिक निर्माण की जांच की। जिसे पहले भी तीन नोटिस जारी किए हुए थे, लेकिन नोटिसों को दरकिनार करते हुए निर्माण कार्य जारी था। उसने अवैध तरीके से तीन मंजिल तक का निर्माण करा लिया था। टीम ने इसे अवैध मानते हुए सीज कर दिया। इसके बाद टीम ऋषिकेश में सीमा डेंटल अस्पताल के पास बन रहे निर्माण कार्य पर पहुंची, लेकिन वहां पर कमिश्नर से मिले स्टे आर्डर दिखाने पर उसे छोड़ दिया गया। सहायक अभियंता ने बताया कि निर्माण कार्य की रिपोर्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed