फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही- शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम

सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही- शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम

Wed, 15 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही- शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा है कि दुनिया में सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही है। सेवा करने के लिए अतिशय विनम्रता चाहिए। सेवा करने के दौरान सेवक के भीतर अभिमान आ जाता है जिससे बचने का प्रयास होना चाहिए।
जगद्गरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज और मंगला माता से मुलाकात के बाद मीडियाकर्मियों से कहा कि संस्था की ओर से जो भी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं वह प्रशंसनीय हैं। इससे पहले हंस फाउंडेशन संस्थापक भोले जी महाराज और मंगला माता ने आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया। दोनों ने स्वामी प्रकाशानंद की समाधि पर श्रद्धांजलि देने के साथ ही आश्रम परिसर में स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर मेें भगवान भोलेनाथ की पूूजा की।
विज्ञापन

जगद्गुरु शंकराचार्य से मुलाकात के दौरान भोले जी और मंगला माता ने हंस फाउंडेशन की ओर से देश दुनिया में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। मंगला माता ने बताया कि संस्था की ओर से स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जिसके तहत सतपुली में अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस अस्पताल शामिल है। विधवाओं के उत्थान के लिए भी कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में कहा कि राज्य के पर्वतीय इलाकों से पलायन न हो इसके लिए फाउंडेशन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। मंगला माता ने कहा कि राज्य के लोगों को बिजली के संकट से उबारने के लिए केदारनाथ धाम से अत्याधुनिक लालटेन लांच की गई है, जिसे तीन सौ घंटे इस्तेमाल किया जा सकता है। राज्य के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा मिले इसके लिए 20 जगहों पर मेडिकल सेंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया की तर्ज पर अब देश में भी जैविक खाद बनाई जाएगी जो महज 18 दिन में ही तैयार होगी। खाद बनाने के लिए आस्ट्रेलिया के विशेषज्ञों की टीम प्रशिक्षण दे चुकी है, अब अगले चरण में लोगों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। एक ट्रेनिंग सेंटर उत्तराखंड में भी खेाला जाएगा। खारे पानी को पीने योग्य बनाने के लिए भी कई कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान सीएम के सलाहकार डा. केएस पंवार, सत्यपाल नेगी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और हरिद्वार जिला प्रभारी विनय रुहेला, पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, संजय गोस्वामी समेत कई उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed